Sunday, 23 August 2015

इस्लाम के नामकरण का कारण?

संसार में जितने भी धर्म हैं, उनमें से हर एक का नाम या तो किसी विषेश व्यक्ति के नाम पर रखा गया हैं या उस जाति के नाम पर जिसमें वह धर्म पैदा हुआ। मिसाल के तौर पर:-

ईसाई धर्म का नाम इस लिए ईसाई धर्म हैं कि उसका सम्बन्ध हज़रत ईसा (अलैहि0) से हैं।

बुद्ध मत का नाम इस लिए बुद्ध मत हैं कि इसके प्रवर्तक महात्मा बुद्ध थे!

ज़रदुष्ती धर्म का नाम अपने प्रवर्तक ज़रदुष्त  के नाम पर हैं।

यहूदी धर्म एक विषेश क़बीले में पैदा हुआ, जिसका नाम यहूदाह था।

ऐसा ही हाल दूसरे धर्मो के नामों का भी हैं, परन्तु इस्लाम की विशेषता यह हैं कि वह किसी व्यक्ति या जाति से सम्बन्धित नही हैं, बल्कि उसका नाम एक विषेश गुण को जाहिर करता हैं जो ‘‘इस्लाम’’ शब्द के अर्थ में पाया जाता हैं। इस नाम से स्वंय विदित हैं कि यह किसी व्यक्ति के मस्तिष्क की उपज नही हैं, न किसी विशेष जाति तक सीमित हैं। इसका सम्पर्क व्यक्ति, देश या जाति से नही, केवल ‘‘इस्लाम’’ का गुण लोगो में पैदा करना इसका उद्देष्य हैं, प्रत्येक युग और प्रत्येक जाति के जिन सच्चे और नेक लोगो में यह गुण पाया गया हैं, वे सब ‘‘मुस्लिम’’ थे, मुस्लिम हैं और भविष्य में भी होंगे।

[इस्लाम शब्द का अर्थ:-
            ‘इस्लाम’ अरबी भाषा का शब्द हैं। अरबी भाषा में इस्लाम का अर्थ हैं, हुक्म मानना, आत्मसमर्पण एवं आज्ञापालन इस्लाम धर्म का नाम ‘इस्लाम’ इस लिए रखा गया हैं कि यह अल्लाह के आदेषों का अनुवर्तन और उसका आज्ञापालन हैं।

No comments:

Post a Comment